राजनीति

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हुईं, लड़ा था निर्भया का केस

लखनऊ
निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गई हैं…इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम  लिया है। गांधी आजाद की पुत्रवधु संगीता आजाद और उनके पति पार्टी में शामिल हो गए हैं।

आपको बता दें कि बसपा सासंद संगीता आजाद ने दिल्ली BJP मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  इसके साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। वहीं इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा ने सालों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था।

संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनो में आज आजाद मान रही होंगी जो पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इनके क्षमता का पूरा उपयोग होगा और बीजेपी जब नारी शक्ति के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही हो ऐसे में सीमा जैसे लोगों का उपयोग पार्टी करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button