फिल्म जगत

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म बार्डर 2

मुंबई
 बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2 , 23 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल और वरुण धवन की मुख्य भूमिका होगी।

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। पोस्ट मे लिखा गया है, 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं,वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता,भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्य़ूस कर रहे हैं।

नीना गुप्ता की वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की आने वाली वेबसीरीज '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज हो गया है।

नीना गुप्ता स्टारर '1000 बेबीज' मलयालम सीरीज है। '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। '1000 बेबीज' का टीजर सुनसान जंगल से शुरू होता है, जहां एक अस्पताल है और तड़पती गर्भवती महिलाएं हैं। यहां एक नर्स के हाव-भाव कुछ गड़बड़ी का इशारा करते हैं। फिर जंगल के बीचों बीच नीना गुप्ता के किरदार की एंट्री होती है। नीना का किरदार टीजर में कहता है,मैं सभी बच्चों के एक साथ रोने की आवाज सुन सकती हूं।

'1000 बेबीज' का निर्देशन नजीम कोया ने किया है। यह वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट शेयर नहीं की है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button