मध्यप्रदेश

विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर होगा सुंदरकाण्ड

महाआरती के बाद भंडारे का भी आयोजन

मनेन्द्रगढ़
 विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर श्री राम मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती  की जायेगी। महाआरती के बाद विशाल भोग भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

            कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता (बड़कू भैया) ने बताया की 11 जून 2023 दिन रविवार की शाम श्री राम मंदिर मनेन्द्रगढ़ में सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा जिसके बाद शाम 7 बजे से श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती का आयोजन किया गया है। महाआरती के बाद रात 8 बजे से विशाल भोग भंडारे का आयोजन रखा गया है।

Related Articles

             आम जनता से विनम्र अपील करते हुए ओमप्रकाश गुप्ता ने उपरोक्त आयोजन में सपरिवार शामिल होने का निवेदन किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button