खेल

स्टिमैक ने अफगानिस्तान के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए संभावित खिलाड़ी घोषित किये

नई दिल्ली
 भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड 2 और एएफसी एशिया कप सऊदी अरब 2027 प्रारंभिक संयुक्त क्वालिफिकेशन में अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों के लिए 35 संभावितों की सूची की गुरूवार को घोषणा की। भारत पहला मैच 21 मार्च को सऊदी अरब के आभा में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैच 26 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

संभावितों की सूची:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, फुरबा टेंपा लाचेनपा, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, प्रीतम कोटल, राहुल भेके, निखिल चन्द्रशेखर पुजारी, सुभाशीष बोस, नरेंद्र, अनवर अली, रोशन सिंह नाओरेम, अमेय गणेश रानावाडे, जय गुप्ता।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजम, जेकसन सिंह थौनाओजम, दीपक टांगरी, लालथाथांगा खॉलह्रिंग, लालेंगमाविया राल्टे, इमरान खान।

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इशान पंडित, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, नंदकुमार सेकर, इसाक वनलालरुआतफेला।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button