Uncategorized

मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। डिंपल इससे पहले कन्नौज की सांसद थीं। गौरतलब है कि मैनपुरी में 5 दिसंबर 2022 को उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा रहा है।

2009 में लड़ा था पहला चुनाव: 44 वर्षीय डिंपल यादव ने अपना पहला चुनाव 2009 में फिरोजाबाद सीट से लड़ा था। इस उपचुनाव में डिंपल यादव को मशहूर अभिनेता राज बब्बर को हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव निर्विरोध जीत गई थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव ने कन्नौज से चुनाव जीता, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button