झारखंड

विश्वास मत लाएगी सोरेन सरकार: भाजपा का सदन के बाहर हंगामा

झारखंड के सियासी संकट के बीच सोमवार को विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। सोरेन सरकार आज सदन में विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को खुद बस में लेकर विधानसभा पहुंचे। ये सभी विधायक रविवार को छत्तीसगढ़ से रांची आए हैं।

सदन के बाहर भाजपा ने विधायकों ने छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड को लेकर हंगामा किया। सदन में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा- इन लोगों ने ज्यादातर राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना दिए हैं।

सोरेन ने कहा- भाजपा राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना रही
सदन में हेमंत सोरेन ने कहा- विपक्ष ने तंत्र को खत्म कर दिया है सिर्फ लोक बचा है। लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीजेपी देश के आधे राज्यों में गृह युद्ध की स्थिति बना रही है। कपड़ा, सब्जी और राशन को खरीदना सुना था, बीजेपी विधायक खरीद रही है।

सोरेन के विधायक रविवार को रांची लौटे, भाजपा ने उठाया सवाल

भाजपा विधायकों ने सत्ताधारी विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के 11 दिन बाद भी राज्यपाल का कोई आदेश नहीं आया है,लेकिन राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। हेमंत सोरेन ने अपने 32 विधायकों को एकजुट करने के लिए 30 अगस्त को रायपुर भेजा था। सभी रविवार को रांची लौट आए थे। सभी सर्किट हाउस से बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

अपने विधायकों पर हेमंत को नहीं भरोसा- भाजपा

विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करके विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। वह सदन में इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि बस में बैठकर खुद सीएम सोरेन विधायकों को एयरपोर्ट तक ले गए। वहां से डायरेक्टर प्लेन तक गए। रायपुर में भी विधायकों को कड़ी सुरक्षा में कैदियों की तरह रखा। वापस आने पर भी सर्किट हाउस में कड़ी सुरक्षा में रखा। हेमंत सोरेन ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, मानो उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

सदन में सबसे बड़ा दांव चल सकती है सोरेन सरकार

चर्चा है कि संकट में घिरी सोरेन सरकार सदन में अपना मास्टर स्ट्रोक चल सकती है। राज्य गठन के बाद से अब तक सबसे विवादित मुद्दा रहा स्थानीयता नीति को सदन में हेमंत सोरेन पेश कर सकती है अगर ऐसा होता है राज्य की सियासत में एक नया उबाल तय माना जा रहा है। झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने भी यह बात स्वीकार की है कि सदन में विश्वास मत पेश हो सकता है । इसके अलावा अन्य एजेंडों पर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

रविवार को भी सोरेन ने कहा था कि विपक्ष अपनी षड्यंत्रकारी नीतियों में खुद ही फंस जाएगा। सत्र शुरू होने में कुछ घंटे बाकी है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

क्या है खनन पट्टे का मामला?

10 फरवरी को पूर्व CM रघुवर दास के नेतृत्व में BJP के एक डेलिगेशन ने गवर्नर से मुलाकात की थी। BJP ने राज्यपाल से CM सोरेन की सदस्यता रद्द करने कि मांग की थी। BJP ने आरोप लगाया था कि CM सोरेन ने पद पर रहते हुए रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर माइनिंग लीज लिया है। BJP का आरोप है कि यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9A का उल्लंघन है। गवर्नर ने BJP की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button