![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/11/download-72.jpg)
झारखंड। दो कांग्रेस विधायकों पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा गया। रांची, बोकारो गोड्डा में 9 जगहों पर छापे पड़े हैं। यह कार्रवाई कोयले से जुड़ा है। झारखंड
प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी। अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे पड़े हैं। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। टीम दोनों विधायकों के गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं।