मध्यप्रदेश

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष का बेटा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

 खरगोन

 जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटा अपने दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके आरोप में पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन कोतवाली के प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश पटेल को  गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
शिकायत के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले उसने अपने दोस्त की पत्नी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी खरगोन के नूतन नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। महिला की शिकायत पर प्रकाश के विरुद्ध कल जबरन घर मे घुसने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

विवाहित प्रकाश पटेल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सिलदार पटेल का पुत्र हैं। सिलदार पटेल पूर्व में जिला पंचायत खरगोन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे फिलहाल मोगरगांव के सरपंच हैं। सिलदार पटेल पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के काफी करीबी रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button