दिल्ली

दिल्ली में श्रद्धा जैसी घटना: शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, कई इलाकों में फेंके अंग, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में काटकर उसे फ्रीज में रखा गया था। जिसके बाद हत्यारे रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक देते थे।

जानकारी के मुताबिक, कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button