राजनीति

कांग्रेस को झटका पूर्व महासचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल

भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव  महेश गुलवानी के साथ दतिया के सैकड़ों कांग्रेसियो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, इस बीच कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रावत 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को मुरैना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे। बताया जा रहा है कि रावत पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे है। हालांकि रावत की तरफ से भाजपा में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया, जब उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

Related Articles

यह नेता हुए शामिल
कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button