विदेश

शिंजो आबे का अंतिम संस्कार: PM मोदी और जापान की रॉयल फैमिली ने श्रद्धांजलि दी…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया गया। यहां मोदी समेत 700 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल एंथम हुआ और आबे को 19 तोपों की सलामी दी गई। आबे की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। लिहाजा, आज जो स्टेट फ्यूनरल हुआ वो प्रतीकात्मक था। इस फ्यूनरल का लोग अब भी विरोध कर रहे हैं। निप्पॉन बुडोकन के बाहर लोगों का प्रदर्शन जारी है।

शाही परिवार ने श्रद्धांजलि दी
स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम में जापान की रॉयल फैमिली भी मौजूद रही। जापान की परंपरा के मुताबिक, किंग नारुहितो, क्वीन मासाको, किंग एमेरिटस अकिहितो और क्वीन एमेरिटा मिचिको ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए क्राउन प्रिंस अकिशिनो उनकी पत्नी क्राउन प्रिंसेस किको और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने आबे को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

आबे की पत्नी अस्थियां लेकर पहुंची थीं
भारतीय समय के मुताबिक, स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम आज यानी 27 सितंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। ये करीब डेढ़ घंटे चला। कार्यक्रम की शुरुआत में शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे उनकी अस्थियां लेकर पहुंचीं। यहां अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, सिंगापुर के PM ली सीन लूंग, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, वियतनामी राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक, दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू, फिलीपींस की उपराष्ट्रपति सारा डुटर्टे-कार्पियो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मारुफ अमीन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल समेत 700 प्रतिनिधियों ने आबे को श्रद्धांजलि दी।

जापान के आम लोग भी पूर्व PM आबे को श्रद्धांजलि देंगे
हजारों की संख्या में लोग आबे को श्रद्धांजलि देने निप्पॉन बुडोकन पहुंचें। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन देखने को मिली। लोगों को यहां अंदर तो नहीं आने दिया गया लेकिन निप्पॉन बुडोकन से 100 मीटर दूर बने कुदनजाका पार्क में फ्लावर स्टैंड्स रखा गया है, जहां लोग श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

जापान के PM फुमियो किशिदा से मिले मोदी
स्टेट फ्यूनरल सेरेमनी से पहले PM मोदी ने जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने के लेकर चर्चा हुई। PM मोदी राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रात यानी 26 सितंबर को टोक्यो पहुंचे थे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button