Breaking Newsबिहार

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी! ब्रेन स्ट्रोक से शरीर का बायां हिस्सा हुआ प्रभावित

रांची 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। उनके साथ सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।

पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं दिशोम गुरू शिबू सोरेन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की तबीयत में न कोई सुधार है और न ही कोई इंप्रूवमेंट है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। वह पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। पिता की तबीयत को लेकर हेमंत सोरेन दिल्ली में ही है। वह राजधानी रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल भी नहीं हुए। वहीं, झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जाना हालचाल
बीते गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन का हालचाल जाना। वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी दिल्ली जाकर सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Related Articles

गौरतलब है कि 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button