बाज़ार

सेंसेक्स 73,000 अंक के पार, निवेशकों की झोली में आए

मुंबई

 शुक्रवार को शेयर बाजार बाजार बढ़त के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 72,606.31 पर ओपन हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी निफ्टी 22,048.30 पर ओपन हुआ है।

सुबह 10.19 मिनट पर: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत या फिर 73.209.19 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स का आज इंट्रा-डे हाई 73,243.66 है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 212 अंकों की तेजी के साथ 22,194.90 पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, टाटा स्टील 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल करने में सफल रहा था। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

सुबह का हाल

बीएसई में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाइटन के शेयर साथ शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 2.34 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों में गिरावट देखने को मिली है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

कल का हाल

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 195.42 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,500.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 72,730 तक गया जबकि नीचे में 72,099.32 अंक तक आया।पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31.65 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,982.80 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘….कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी आई। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी होने हैं, इसको देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button