छत्तीसगढ़

संगिनी सावन झूला आज, ग्रीन ड्रेस में आएंगी महिलाएं

रायपुर

संगिनी सावन झूला का आयोजन शिकारपुरी धर्मशाला भवन समता कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे से किया गया है जिसमें ग्रीन ड्रेस में सभी महिलाए सावन झूला का आनंद लेंगी। इसके अलावा हास्य कवित्री श्रीमती शशि दुबे अपनी हास्य कविताओं से हंसी की फुहारें बिखेरेंगी। उक्त आयोजन संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा किया गया है।

मंडल की किरण अग्रवाल ने बताया कि संगिनी सावन झूला में सभी वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती है लेकिन उन्हें ग्रीन ड्रेस में आना होगा। इस दौरान 1 मिनट का गेम भी होगा, इसके साथ ही तंबोला गेम (पेन साथ लेकर आना अनिवार्य), कोई वहां सावन क्वीन होगी तो किसी को आकर्षक उपहार मिलेगा। सेल्फी कॉर्नर का भी आनंद महिलाएं उठा सकती है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button