फिल्म जगत

सलमान ने कहा – ये रोल कोई पागल ही करेगा, और वो पागल मैं हूं!

मुंबई

करण जौहर हाल ही में रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि मैं कुछ कुछ होता है की कास्टिंग कर रहा था। शाहरुख खान और काजोल का रोल तय था। लेकिन सलमान द्वारा निभाया गया ‘अमन’ का रोल करने के लिए कोई एक्टर तैयार नहीं था। उन्होंने कहा-गेस्ट रोल के लिए मैंने 3 से 4 एक्टर्स से बात की थी।

मैं उन एक्टर्स का नाम नहीं लूंगा। लेकिन उन चारों ने मुझे मना कर दिया था। इस बात से मैं बहुत परेशान हो गया था। एक दिन की बात है, जब चंकी पांडे के घर पर पार्टी थी। मैं अपना दुखी चेहरा लेकर पार्टी में पहुंचा था। वहां सलमान खान भी थे। करण ने बताया कि सलमान इतने बड़े स्टार थे, कि वो मेरी लिस्ट में भी नहीं थे। मैं सोच भी नहीं सकता था कि वो इस रोल के लिए कभी तैयार होंगे। कुछ कुछ होता है साल 1998 में 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के 25 साल पूरे हो चुके हैं।

यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और उस समय की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। धर्मा प्रोडक्शन में बनी इसी फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। ये उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। स्टारकास्ट की बात करे तो फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा रानी मुखर्जी अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, सलमान खान का इसमें कैमियो भी था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button