
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंबुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर द्वारा आयोजित ‘जन मन गण आजादी महोत्सव 2026’ की सांस्कृतिक संध्या में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, समूह गायन सहित विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।प्रतियोगिता में सालेम इंग्लिश स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का गौरव प्राप्त किया। सालेम इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विजेता बनने पर मुख्य अतिथियों द्वारा सालेम इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आसिमा वानी, प्रीति यादव, शुभ वानी, आशीष चौहान, अनमोल दुबे, अर्शिया दुबे, आर्य ठाकुर, विकास शालोम, आकृति पांडे एवं हर्षा भारद्वाज सहित विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की विशेष रूप से सराहना की गई। सालेम इंग्लिश स्कूल की टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
‘जन मन गण आजादी महोत्सव 2026’ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मंच प्रदान किया।







