मध्यप्रदेश

उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन एतिहासिक निर्णय, सिंगापुर के उद्योगपति करेंगे निवेश

भोपाल
मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेश के लिए इच्छुक सभी संस्थाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौजन्य भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उच्चायुक्त वांग ने बताया कि वह पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं।

मध्य प्रदेश में नवगठित सरकार ने पिछले 60 दिनों में विकास और जनहित के जो कार्य किए हैं वह प्रशंसा योग्य है। साथ ही प्रदेश में विकास के लिए निवेश के नए द्वार के रूप में उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन एक एतिहासिक निर्णय है। सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां भी मध्य प्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक हैं और रीजनल कान्क्लेव में भाग लेने के लिए उज्जैन आए हैं।
 
लोकसभा चुनाव के बाद सैमकाम ऊर्जा के क्षेत्र में मप्र में करेगी निवेश
 सिंगापुर की कंपनी सैमकाम ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह कंपनी पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए मध्य प्रदेश आने की इच्छुक है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उन्होंने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का भ्रमण किया है और स्किल के तकनीकी कोर्स में सिंगापुर भी एक सांझेदार है। उच्चायुक्त वांग ने मुख्यमंत्री को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित भी किया। प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर के कान्सुलेट जनरल चियोंग मिंग फूंग, फर्स्ट सेक्रेटरी (पालिटिकल) सीन लिम, फर्स्ट सेक्रेटरी (इकोनामिक) विवेक रागुरामन, वाइस कोंसुल (पालिटिकल) जाकाउस लिम और पालिटिकल एक्सोनामिकल विशेषज्ञ एरिका मारिया साथ थी।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button