Breaking Newsबिहार

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर लाया गया रांची

रांची

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ददई दुबे के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री को यहां श्रद्धांजलि दी। दुबे का पार्थिव शरीर पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया गया, जहां झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजू ने कहा कि दुबे पांच बार विधायक रहे और धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे मजदूरों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।''

Related Articles

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर एक संवेदनशील नेता और वंचितों व कमज़ोरों की आवाज़ थे। वहीं, एक अन्य नेता ने कहा कि दुबे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेश कुमार पाठक ने बताया कि दुबे का पिछले डेढ़ महीने से उपचार किया जा रहा था। कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि दुबे का पार्थिव शरीर गढ़वा स्थित उनके पैतृक घर ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुबे का बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button