राजनीति

चुनावी प्रबंधन से जुड़ेंगे राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से

भोपाल
भाजपा की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संगठनात्मक और चुनावी प्रबंधन को लेकर अहम बदलाव हो सकते हैं। इससे केंद्र और राज्यों के कई नेता प्रभावित होंगे, जिन्हें नए चुनावी दायित्व सौंपे जा सकते हैं। संकेत है कि लोकसभा सांसदों को चुनावी तैयारियों के लिए समय मिल सके इसलिए राज्यसभा सांसदों को चुनावी प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों से जोड़ा जा सकता है।  

आम चुनाव भले ही अगले साल अप्रैल-मई में हों, लेकिन भाजपा की चुनावी तैयारियां और प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रम आकार लेने लगे हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 16-17 जनवरी को होने वाली बैठक में भी भावी चुनाव केंद्र में रहेंगे। इनमें इस साल होने वाले नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव, अगले साल के लोकसभा चुनाव और उसके साथ होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव शामिल हैं। इसमें मुख्य जोर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा। जिन राज्यों में कोई चुनाव नहीं है, वहां पर पूरी तरह से लोकसभा चुनावों की तैयारियां ही की जा रही हैं।

राष्टÑीय कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओपी धुर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता समेत दर्जन भर नेता शामिल होंगे। एमपी की चुनावी रणनीति को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होना है। 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button