बिहार

फरवरी में झारखंड पहुंचेगी राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

रांची.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकुड़ जिले में लोगों को संबोधित भी करेंगे। राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें आठ दिनों में 13 जिलों में 804 किमी की दूरी तय की जाएगी। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तारीख तय कर ली गई है। यह यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ जिले से झारखंड में प्रवेश करेगी।

पार्टी की बैठकों और रैलियों के लिए रूट चार्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। राज्य में तैयारियों को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा, 'हम तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं।' बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू किया गया था। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों का दौरा करेंगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button