देशनई दिल्ली

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, थोड़ी देर में रामलीला मैदान पहुंचेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित करने वाली है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। 

राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हल्ला बोल रैली के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में रैली स्थल के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।”

Related Articles

जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

रामलीला मैदान पहुंचने लगे कार्यकर्ता

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गए हैं। 

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली, थोड़ी देर में रामलीला मैदान पहुंचेंगे राहुल गांधी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह करीब 10 बजे पार्टी मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी भी उसी बस में बैठकर रैली में जा सकते हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button