देश

‘छीने हुए हथियार डिब्बे में डाल दो’, मणिपुर के भाजपा विधायक की अनोखी पहल

इंफाल
मणिपुर में हिंसा को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब भी राज्य में कुछ जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। उपद्रवियों ने बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों  और पुलिस के हथियार छीन लिए थे। इनकी मदद से वे सुरक्षाबलों पर हमला कर देते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने हथियार वापस करने के लिए चेतावनी दी थी। अब भाजपा के विधायक और मणिपुर में मंत्री सुसिंद्रो मैतेई एक अलग तरीके से शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने अपने घर के बाहर एक ड्रॉप बॉक्स लगा दिया है और लोगों से अपील की है कि वे छीने हुए हथियार खुद से सरेंडर कर दें। भाजपा नेता के घर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा गया है, कृपया छीने हुए हथियार यहां जमा कर दें। पोस्टर के नीचे टैग लाइन लिखी गई है, 'ऐसा करने के लिए आप स्वतंत्र हैं।' पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि हथियार जमा करने वालों से सवाल-जवाब नहीं किए जाएंगे।

मंत्री के इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने करीब 4 हजार हथियार और पांच लाख कारतूस लूट लिए। हिंसा की वजह से राज्य में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह भी वादा किया गया है कि जो लोग हथियार वापस किए जाएंगे उनके नाम गुप्त ही रखे जाएंगे।

बता दें कि 3 मई को राज्य में हिंसा शुरू हो गई थी। मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने के विचार का कुकी समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। राज्य में इन दिनो में हजारों घरों में आग लगा दी गई। बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के मणिपुर दौरे पर गए थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button