
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की मंशानुरूप जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में “प्रोजेक्ट राहत” के तहत श्रीमती फुलेश्वरी साहू को आरबीसी 6(4) के अंतर्गत 4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। जिले की प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा तथा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह द्वारा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके। प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।“प्रोजेक्ट राहत” के माध्यम से जरूरतमंद एवं प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।






