फिल्म जगतविदेश

प्रियंका चोपड़ा की दोस्त ने शेयर की मालती मैरी की फोटो…

निक जोनास 30 साल के हो गए हैं। उन्होंने 16 सितम्बर को वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। निक ने इससे पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि जिसमें वे एक प्राइवेट जेट में परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकल रहे थे। अब प्रियंका और निक की अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें मालती भी नजर आ रही है।

तमन्ना और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं। निक के बर्थडे पर तमन्ना ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें निक और प्रियंका के साथ तमन्ना खड़ी हुई हैं। वहीं, प्रियंका की गोदी में मालती मैरी है, जिसके फेस पर तमन्ना ने हार्ट इमोजी लगाया है। इस फोटो पर तमन्ना ने ‘हैप्पी बर्थडे जीजू, मिस यू गायज। लिखा है। निक और प्रियंका के करीबी दोस्तों का कहना है कि मालती के जिंदगी में आने के बाद से दोनों काफी खुश रहते हैं।

तमन्ना दत्त ने जो फोटो शेयर की है, उसमें मालती के फोटो पर हार्ट इमोजी लगाई गई है। (फोटो साभारः@tam2cul)

Related Articles

निक और प्रियंका बेटी मालती के साथ 15 सितम्बर की शाम को ही बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकल गए थे। निक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक प्राइवेट जेट की तरफ बढ़ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा अंदर फोन पर बात कर रही हैं। निक-प्रियंका ने डेस्टिनेशन नहीं बताया था कि वे सेलिब्रेशन के लिए कहां जा रहे हैं। ऐसे में निक और प्रियंका के फैंस बीते दिन से ही उनके ताजा फोटोज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट पर अब तक कुछ शेयर नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर मालती मैरी के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि प्रियंका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इसी साल जनवरी में मालती निक और प्रियंका के घर आई थी।

निक ने पिता के तौर पर बेटी के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button