विदेश

प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश शाही परिवार से अलगाव की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया, ब्रिटेन को कहा अलविदा

वाशिंगटन
प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश शाही परिवार से अलगाव की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका को अपना नया घर घोषित किया है। पेज सिक्स द्वारा प्राप्त दस्तावेज के अनुसार, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अमेरिका को अपने नए निवास के रूप में सूचीबद्ध किया है। यह ब्रिटेन से उनके जुड़ाव में बड़ा बदलाव है।

प्रिंस हैरी ने छोड़ा था फ्रॉगमोर कॉटेज
दस्तावेज के अनुसार, निवास में यह बदलाव 29 जून, 2023 को हुआ। इससे एक दिन पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ब्रिटेन स्थित अपने आवास फ्रॉगमोर कॉटेज को छोड़ दिया था। यह कानूनी कदम शाही परिवार में इस जोड़े की स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में चल रही चर्चा के बीच उठाया गया है।

हालांकि, पेज सिक्स के मुताबिक, हैरी की शाही उपाधियों पर ब्रिटिश निवास छोड़ने के प्रभाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऐसी अटकलें हैं कि वह लंदन की आगामी यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर स्थिति साफ कर सकते हैं। इस बदलाव के बावजूद हैरी ने ब्रिटेन के साथ अपने संबंध के बारे में विरोधाभासी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ब्रिटेन को अपना घर स्वीकार किया है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिका जाने की बात कही है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकता लेने में भी रुचि दिखाई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button