मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में इसका प्रावधान करने की तैयारी

भोपाल

अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हो जाने के बाद मध्यप्रदेश के साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग अयोध्या की मुफ्त हवाई यात्रा कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में इसका प्रावधान करने वाली है।

मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र लोधी का कहना है कि भाजपा सरकार बुजुर्गो को मुफ्त तीर्थ दर्शन कराती है अब वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करें इसके लिए सरकार योजना बना रही है। उन्होंने कहा 22 जनवरी को मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में हर घर में दीपावली का माहौल होना चाहिए। रामलला पुन: विराजमान हो रहे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भगवान राम की यादों को संजोया जाएगा।  सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चित्रकूट में रामवन गमन पथ जहां भगवान राम के चरण पड़े उन्हें चिन्हित कर परिष्कृत करने की योजना भी बन रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button