देश

भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट ने किया कांग्रेस का समर्थन चलीं राहुल गांधी के साथ

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बड़ी ही जोरों-शोरों से चल रही है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में लोग इस यात्रा साथ जुड़ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने भी इस मुहिम का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को राहुल गांधी के साथ हैदराबाद की सड़कों पर यात्रा। इसी के साथ पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं।

राहुल के साथ सड़कों पर चलीं पूजा भट्ट
हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस यात्रा को दौरान राहुल गांधी को ज्वाइन करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में यात्रा के दौरान पूजा राहुल गांधी से बात करती हुई नजर आ रही है। पूजा को यात्रा में जुड़ते देखकर कई लोगों सोशल मीडिया पर उनकी सराहना कर रहे हैं।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह हैदराबाद शहर के बालानगर मेन रोड से आज सुबह शुरू हुई है। यात्रा के दौरान शहर की जगहों को कवर किया जाएगा। पूजा भट्ट के इस मुहिम में जुड़ने के बाद से ही सियासत और भी ज्यादा गर्म हो गई है। ऐसे कयास लगाए जल्द ही पूजा कांग्रेस पार्टी में एंट्री ले सकती हैं।

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे किए 56 दिन
बता दें कि अब तक भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 56 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को कवर कर लिया है। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

Related Articles
khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button