बिहार

PM सूर्य घर योजना में बड़ा फायदा, सोलर सिस्टम पर मिलेगी 98 हजार तक सब्सिडी

 बेतिया
 घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में बचत करने का बेहतर मौका है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत सरकार ने सोलर रूफटॉप लगाने पर मिलने वाले अनुदान में बढ़ोतरी की है।

इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता मदन कुमार ने कहा कि अब उपभोक्ताओं को एक किलोवाट पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

पहले एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता था। अनुदान में हुई बढ़ोतरी से अब अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने का लाभ मिलेगा।

Related Articles

बिजली बिल में बचत के साथ मुफ्त बिजली का अवसर
योजना का उद्देश्य घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के खर्च को कम करना है। विद्युत कार्यपालक अभियंता मदन कुमार ने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से उपभोक्ता अपनी बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा स्वयं पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ता योजना के तहत जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर बढ़े हुए अनुदान का लाभ उठाएं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button