देश

पीएम मोदी ने कीं 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं, 22.76 करोड़ रुपये हुए खर्च 

नई दिल्ली 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश नीति को मजबूत करने के लिए लगातार विदेश यात्राएं करते रहते हैं। देश के द्विपक्षीय या बहुपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने कई देशों की यात्रा की है। इस बीच सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं। इन यात्राओं पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राष्ट्रपति ने विदेश में 8 यात्राएं कीं और 2019 के बाद से इन यात्राओं पर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई। सरकार ने 2019 के बाद से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपये की राशि खर्च की है।  

जहां राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं पीएम ने 2019 के बाद से 21 यात्राएं कीं। इस अवधि के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं। 2019 के बाद से प्रधानमंत्री ने तीन बार जापान और दो बार अमेरिका और यूएई का दौरा किया है। राष्ट्रपति की यात्राओं में आठ यात्राओं में से सात यात्राएं राम नाथ कोविंद ने की थीं, जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में यूके का दौरा किया था।
 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button