देश

 समृद्धि महामार्ग का PM मोदी ने किया उद्घाटन, महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देगा 11 सितारों का महानक्षत्र

नागपुर
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। 520 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे नागपुर को शिर्डी से जोड़ता है। समृद्धि महामार्ग को नागपुर-मुंबई के बीच बनाया जा रहा है। इसकी पूरी लंबाई 701 किलोमीटर है। इसका निर्माण 55 हजार करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने नागपुर में 75 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 75 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई। आज का यह आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है। समृद्धि महामार्ग से नागपुर और मुंबई के बीच दूरी कम होगी। यह महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है। इससे किसानों, श्रद्धालुओं और उद्योग को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। रोजगार के नए अवसर बनने वाले हैं।

दिख रहा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का होलिस्टिक विजन
पीएम ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है वे 11 सितारों के महानक्षत्र है। इनसे महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग अब नागपुर के शिर्डी के लिए तैयार हो चुका है। एम्स नागपुर का लाभ विदर्भ के लोगों को होगा। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वन हेल्थ की स्थापना हुई है। चंद्रपुर में ICMR का रिसर्च सेंटर बना है। CIPET चंद्रपुर की स्थापना हुई है। नागपुर में नाग नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू हुआ है।

Related Articles

नागपुर में मेट्रो फेज वन का लोकार्पण और दूसरे फेज का शिलान्यास हुआ है। नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू हुई है। नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की परियोजना का आधारशिला रखी गई है। अजनी में 12 हजार हॉर्स पावर के रेल इंजन के मेंटेनेंस डिपा का लोकार्पण हुआ है। नागपुर-इटारसी लाइन के कोहली-नरखेड़ रूट का लोकार्पण हुआ है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है उनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का होलिस्टिक विजन दिख रहा है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button