मध्यप्रदेश

मूलभूत सुविधाविहीन नई कॉलोनियां में काटे जा रहे हैं प्लॉट

भोपाल

राजधानी के आसपास डेवलप हो रही अवैध कॉलोनियों पर जल्द ही जिला प्रशासन बड़ी कार्यवाही करेगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। शहर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी बन चुकी हैं और नई कॉलोनियां में प्लॉट कट रहे हैं। सीवेज से लेकर रोड, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अब ऐसी नई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसकी शुरुआत हुजूर से होगी, जहां ऐसी 15 कॉलोनियां चिह्नित हो चुकी हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन कॉलोनियों पर कार्रवाई होगी, जहां अभी सिर्फ कॉलोनी के नाम पर रोड बनाकर प्लॉट काटे जा रहे हैं। उसके बाद ऐसी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा, जहां कुछ निर्माण हो गया है।

शहर में 576 अवैध कॉलोनियां चिह्नित
भोपाल में सरकारी रिकॉर्ड में 2016 के बाद अवैध कॉलोनियों की संख्या 576 हैं। इनमें से 320 कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है। साल 2016 के बाद बनी 255 कॉलोनियों को पूरी तरह अवैध माना गया। 2023 के अंत तक सभी 255 कॉलोनियों पर एफआईआर हो चुकी हैं। हालांकि नई कॉलोनियों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है।

सभी एसडीएम को सर्वे, सूची बनाने के निर्देश
अवैध कॉलोनियों में निर्माण को छोड़कर खाली प्लॉट नगर निगम को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। निगम प्लॉट बेचकर उस कॉलोनी में विकास काम करेगी। किसी घर को नहीं तोड़ा जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को शहर का सर्वे करने को कहा है। सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्हें नगर निगम को दिया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button