फिल्म जगत

शादी के बाद पहली बार दिखीं परिणीति चोपड़ा

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को उदयपुर में शादी के बाद स्पॉट किया गया। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी का ग्लो दोनों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। हालांकि दोनों ने एथनिक नहीं, बल्कि वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया था। और एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र भी नजर नहीं आया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को झीलों के शहर उदयपुर में शादी की। इसकी तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब उनकी शादी के बाद पहली झलक देखने को मिली। परिणीति चोपड़ा गुलाबी रंग के टॉप और ब्लू जीन्स में शादी के दूसरे दिन स्पॉट हुईं। परिणीति चोपड़ा ने ज्यादा ताम-झाम नहीं किया था। सिर्फ मांग में जरा-सा सिंदूर लगाया था। परिणीति चोपड़ा ने लाल नहीं बल्कि शादी में गुलाबी रंग का चूड़ा पहना था। परिणीति चोपड़ा की शादी तो हुई। मांग में सिंदूर भी दिखा लेकिन मंगलसूत्र नजर नहीं आया। राघव चड्ढा के कैजुअल लुक के आगे परिणीति चोपड़ा की खूबसूरती फीकी पड़ गई। राघव चड्ढा भी सफेद रंग की शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर में कतई बवाल लग रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button