देश

अब हरियाणा में 31 अक्टूबर को रहेगी दिवाली की छुट्टी, सैनी सरकार ने जारी किया नया आदेश

चंडीगढ़

हरियाणा में अब 31 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। पहले सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को एक सैनी सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल,  दीपावली को लेकर कहा जा रहा था कि इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सैनी सरकार ने पहले एक नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, मंगलवार को सरकार की ओर से दिवाली की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अब 31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली की छुट्टी रहेगी। नए आदेश के हिसाब से हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य सरकारी विभागों में छुट्टी रहेगी।

हरियाणा दिवाली की छुट्टी।

बता दें कि देशभर में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। ये ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। जिसके चलते सरकारी और कई निजी संस्थानों में छुट्टी रहती है। ताकि, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button