छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे की आज नामांकन रैली

राजनांदगांव

पहले एक नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं। रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के अलावा राज्य के कई मंत्री भी शामिल होंगे। उसके दो दिन बाद यानी छह अप्रैल को कवर्धा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा होगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पीसी में भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अपै्रल को नामांकन भरेंगे। इसके लिए लखोली नाका के समीप शिवनाथ वाटिका में आमसभा होगी। वहीं से रैली निकलेगी। इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली-सभा में शामिल होंगे।

बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संदर्भ में गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि जवान आम जनों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में तैनात हैं। दो दिन पहले जवानों ने छह नक्सलियों को ढेर किया था। नक्सली भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार की योजना है कि बस्तर के गांव गांव तक शासन की योजना पहुंचे। साथ ही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़क, आंगनबाड़ी जैसी सभी की सुविधा मिले।
 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button