देश

ISRO’s के ‘वेदों से निकला विज्ञान’ बयान पर भड़के नसीर, बोले- बेहूदा…

मुंबई

नसीरुद्दीन शाह बीते कुछ दिनों से अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने इसरो चीफ पर गुस्सा निकाला है। नसीर का कहना है कि चार्ल्स डार्विन को किताबों से बाहर कर दिया गया। अब आइंसटाइन का नंबर है। उन्होंने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन को भी निशाने पर लिया। कहा कि इसरो के प्रमुख ने वैज्ञानिक खोजों के लिए पुराणों को क्रेडिट दे दिया। इसे बेहूदा बताते हुआ बोले कि इन बातों पर बहस कैसे की जाए।

पता नहीं क्या पढ़ाएंगे
नसीरुद्दीन शाह हाल ही में कुछ विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने फिर से कुछ ऐसा बोला जिसके चर्चे हो रहे हैं। द लल्लनटॉप से बातचीत में उन्होंने कहा, विज्ञान के बजाय हम अंधविश्वास की ओर बढ़ रहे हैं। इससे कैंसर ठीक होगा, इससे एयरक्राफ्ट उड़ेगा, उससे वो होगा। उन्होंने बायोलॉजी की किताबों से चार्ल्स डार्विन को निकाल दिया। इवॉल्यूशन थिअरी गायब हो गई। अगला नंबर आइंसटाइन का होगा। फिर पता नहीं वे लोग हमें क्या पढ़ाएंगे।

Related Articles

कैसे की जाए बहस
नसीर ने कहा कि इसरो भी गलत बातें फैला रहा है। वह बोलते हैं, इसरो की हेड, शायद वह कोई महिला हैं, उनका कहना है कि ये सारी वैज्ञानिक खोजें पुराणों में हैं, जिनका श्रेय पश्चिम यूरोपियन खोज मानकर बिना मतलब में लेता है। अब आप बहस भी कैसे कर सकते हैं? ऐसी शख्सियत से आप क्या बात करेंगे।

बता दें कि बीते दिनों इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा था कि विज्ञान का मूल वेद हैं लेकिन पश्चिमी वैज्ञानिक इसे अपने नाम से प्रचारित कर रहे हैं। यह अरब के रास्ते उन तक पहुंचा है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button