छत्तीसगढ़

नर्मदा जी का स्मरण किया गया

रायपुर

महामाया मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के तत्वाधान में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 10 फरवरी से यज्ञाचार्य पं राजेंद्र प्रसाद तिवारी थान खमरिया वाले तथा मंदिर के आचार्य पं श्री लालजी त्रिपाठी के आचार्यत्व में अनेक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार के साथ हवन कराया जा रहा है।

न्यास समिति के सदस्य पं विजय कुमार झा ने बताया है कि शुक्रवार सप्तमी के पावन तिथि पर मां कालरात्रि स्वरूपा भगवती का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया गया। आज नर्मदा जयंती के पुण्य अवसर पर मां नर्मदा का विशेष स्मरण यज्ञार्थियों को कराया गया। गुप्त नवरात्रि के दौरान गौ हत्या, व गो तस्करी बड़ी मात्रा में हो रहे हैं। यज्ञाचार्य पं राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा केवल गौ माता की जय बोलने से आत्म शुद्धि नहीं मिलेगी। बल्कि गौ हत्या व गौ तस्करी कड़ाई से बंद हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यज्ञ में प्रतिनिधि स्वरूपेण अध्यक्ष आनंद शर्मा, दुर्गा प्रसाद पाठक मंदिर व्यवस्थापक, महेंद्र पांडे ग्राम व्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, व्यास नारायण तिवारी, ललित तिवारी, शेखर दुबे, कृपाराम यदु, उपेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, सूरज फुटान, कुंजलाल यदु, मंदिर पुजारी श्रीकांत पाण्डेय, मनोज शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडे आदि यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका अदा कर रहे हैं।

दूसरी ओर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय, पं भावेश शुक्ला, विवेक दुबे, देवेंद्र शर्मा, दिलीप अग्रवाल,अज्जू ,पिंटू अग्रवाल, संध्या संतान प्राप्ति की कामना वाले दंपति को प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे यज्ञ आरती के बाद खीर प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आज मंदिर परिसर यज्ञ स्थल पर रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने संध्या यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button