मध्यप्रदेश

नगर निगम ने की सपना संगीता रोड पर अतिक्रमण कार्रवाई, 58 वाहन जब्त, दस दुकानें सील

इंदौर
 शहर में यातायात सुधार के लिए प्रमुख सड़कों और फुटपाथ से कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपना संगीता रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई। फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर दोपहिया वाहन खड़ा कर बेचने वाले ऑटो डीलरों की दुकानें सील कर दी गई। वही सड़क पर खड़े 58 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

सपना संगीता रोड पर ऑटो डीलर संचालकों द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ के साथ ही सड़कों तक कब्जा कर लिया गया था। सड़क तक वाहन खड़े कर बेचने का कार्य किया जा रहा था। वाहनों को हटाने के लिए विगत दिनों सभी वाहन डीलरों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी वाहनों को सड़कों से नहीं हटाया गया।

अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि यातायात में बांधित वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। दुकानों के बाहर खड़े 58 वाहनों को जब्त कर ट्रकों के माध्यम से यातायात थाने में रखवाया गया है। कई वाहनों के चालन भी बनाए गए। वाहनों को जब्त करने के साथ ही 10 दुकानों को भी सील किया गया। कार्यवाही के साथ ही दुकानों के सामने फुटपाथ और सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।

Related Articles

सड़कों पर हो रहा था व्यापार

सपना संगीता रोड पर पुराने दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिए आटो डीलरों ने दुकानें खोल रखी है।दुकान के बाहर फुटपाथ और सड़क तक वाहन खडे कर दिए जाते है। इससे अन्य यात्री वाहनों के आवागमन के लिए बहुत कम स्थान बचता है।

इन वाहनों को हटाने की कार्रवाई यदाकदा ही हुई। कार्रवाई कुछ दिन बाद वाहन फिर खड़े होने लगे। अब वाहनों को जब्त कर दुकानों को सील किया गया है। वही यहां लगातार निगरानी भी की जाएगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button