छत्तीसगढ़रायगढ़

नगर निगम ने बजरंग बली को भेजा जल टैक्स पटाने का नोटिस

रायगढ़।  नगर निगम में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। निगम ने जल कर की वसूली करने के लिए राम भक्त भगवान हनुमान के नाम से ही नोटिस जारी कर दिया। यही नहीं निगम ने भगवान बजरंगबली का लिंग परिवर्तन कर उन्हें श्रीमती बजरंगबली भी बना दिया। इस नोटिस के बाद से शहर में राम भक्तों के बीच काफी आक्रोश है। 

नगर निगम रायगढ़ शहर में  जल कर की वसूली के लिए नोटिस जारी कर रही है। फरवरी और मार्च माह का एक साथ बिल वसूली किया जा रहा है। नोटिस भेजने की निगम को इतनी हड़बड़ी थी की उन्होंने भगवान हनुमान के नाम से ही नोटिस जारी कर दिया। यह मामला वार्ड क्रमांक 18 का है। जहां के हनुमान मंदिर के नाम से नोटिस जारी किया गया है। दरअसल यह नोटिस मंदिर प्रशासन के किसी व्यक्ति के नाम से जारी किया जाना था। लेकिन निगम के अफसरों और कर्मचारियों को हड़बड़ी इतनी थी की उन्होंने भगवान हनुमान को ही अपना हितग्राही बनाकर नोटिस काट दिया। अब शहर में इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रशासन आए दिन ऐसी गलतियां कर सुर्खियां बटोर रहा है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। 

शंकर भगवान को भी भेज चुके नोटिस 

यह पहली बार नहीं है जब रायगढ़ के अफसरों से गलती हो रही है। इससे पहले भी एसडीएम कार्यालय रायगढ़ ने भगवान भोले शंकर को उनके मंदिर से बेदखली का नोटिस भेज दिया था। काफी हो हंगामे के बाद प्रशासन ने अपनी गलती मानी और त्रुटि सुधारी गई। 

कनेक्शन पूरे नहीं लेकिन बिल जारी

शहर के कई हिस्सों में अमृत मिशन की पाइप लाइन में गड़बड़ी है। कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आए दिन निगम के कर्मचारियों का लोगों से विवाद हो रहा है। ऐसे में निगम अपनी कमियों को दूर करने की बजाए बिल बांटने में ही फोकस कर रही है।  

इस मामले में भाजपा नेता आलोक सिंह ने कहा है कि इस नोटिस से कांग्रेस का कुत्सित चाल चेहरा और चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं अपने आचरण से यह बार-बार सिद्ध किया है कि उनकी  हिंदू धर्म, हिंदू देवी-देवताओं में  कोई आस्था नहीं है। दस जनपथ के खासमखास और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पिछले 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सनातनियो आस्था के प्रतीकों और  मान्यताओं का बार आहत करने का प्रयास किया है। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाने वाली और श्री राम सेतु को तूड़वाने का कुत्सित प्रयास करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ कर वोट के ध्रुवीकरण के प्रयास में है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस मामले पर पूरी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने की मानसिकता से बाज आए अन्यथा हिंदुओ का विरोध झेलने  के लिए तैयार रहे  इसके पहले भगवान शिव को नोटिस जारी कर तहसील कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया l इस बार निगम प्रशासन हमारे अराध्य बजरंग बली को ना केवल नोटिस दिया गया बल्कि अराध्य बजरंग बली  के नाम के सामने श्रीमती लगाया गया और पति के स्थान में मंदिर दर्शाया गया l इसके पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी राम सेतु के अस्तित्व को लेकर सवाल उठा चुकी l भाजपा हिंदू देवी देवताओं के ऐसे अपमान को कतई स्वीकार्य नहीं करेगी l

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button