देश

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री : गीतकार बंटी बैंस पर मोहाली के एक रेस्तरां में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब
पंजाब म्यूजिक कंपोजर और गीतकार बंटी बैंस पर मोहाली के एक रेस्तरां में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। यह हमला उस दौरान हुआ, जब बैंस शहर के सेक्टर 79 स्थित एक रेस्तरां में खाने पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, लेकिन वह बच निकले। यहां तक कि बैंस की किस्मत इतनी अच्छी रही कि वह जख्मी भी नहीं हुए। उन्होंने इस हमले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। बैंस ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि उनके पास कुछ समय पहले एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। इसमें धमकी दी गई थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो फिर जान का खतरा होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button