बिहार

बिहार-जदयू सांसद के मुस्लिम-यादव की मदद न करने के समर्थन में आए मंत्री गिरिराज

मुजफ्फरपुर.

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मुस्लिम और यादव को मदद नहीं करने के बयान के समर्थन में अब केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी आ गए हैं। गिरिराज ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी पीड़ा को साझा किया है। उन्होंने दावा कर कहा कि मुसलमानों ने मुझे भी बेगूसराय में वोट नहीं दिया था। उन्हें अब इसका पता लगा है और उन्होंने इस बात को सार्वजनिक कर दिया है।

देवेश चंद्र ठाकुर को इसको लेकर के यह एहसास हो गया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार में केंद्रीय कपड़ा उद्योग विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण ने समाज में विषमता को पैदा करने का काम किया है। आज लोग इसके परिणाम को भुगत रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button