महाराष्ट्र

MHT, CET परीक्षा परिणाम आज होगा जारी…

राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज 15 सितंबर, 2022 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022  के परिणाम को जार कर दिया जाएगा। यह परिणाम पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए होंगे। आधाकिरक नोटिस के अनुसार परिणाम शाम 05 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया…

कब हुई थी परीक्षा?
राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा MHT CET 2022 पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया गया था। वहीं, पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
MHT CET 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड जैसे जानकारियों की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। 

आगे की प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार MHT CET 2022 परीक्षा में सफल होंगे उन्हें ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को  इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी, कृषि और फार्मेसी से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा किया जाता है। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button