देश

अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने जा रही: मौसम विभाग

नई दिल्ली
देशभर में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने जा रही है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-16 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम में भारी बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, कराईकल में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, ओडिशा में 12-16 जुलाई, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में 12-14 जुलाई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 जुलाई, झारखंड में 12 और 13 जुलाई, अंडमान व निकोबार में 13 और 14 जुलाई, नगालैंड, मणिपुर में 12, 14 और 15 जुलाई को भारी बरसात होगी। मेघालय में 12 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 12 व 13 जुलाई, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान में भी अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें से उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-16 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 12-15 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 12-14 जुलाई, पंजाब, हरियाणा, जम्मू में 12 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 12 और 16 जुलाई और विदर्भ में 14 से 16 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button