छत्तीसगढ़

CRPF के SI को लगी गोली: सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की फायरिंग…

बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई है। इस घटना में CRPF के एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति अभी सामान्य है। वे CRPF की 210 बटालियन में पदस्थ थे। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, CRPF के जवान चिनागेलूर के जंगल की तरफ सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले।

लेकिन, CRPF के सब इंस्पेक्टर राजेश सूर्यवंशी को गोली लग गई। जिसके बाद साथियों ने राजेश सूर्यवंशी को मौके से बाहर निकाला और फिर उन्हें बासागुड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया, राजेश सूर्यवंशी को मामूली चोट ही आई है। वहीं अन्य जवान अब भी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

नारायणपुर में भी नक्सलियों ने किया था हमला

नारायणपुर जिले के जंगल में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि करीब आधे घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले हैं। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं । मामला जिले के एड़का थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नारायणपुर के कुछ गांवों के जंगल में नक्सलियों का जमावाड़ा है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG की टीम को बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी।

घात लगाए बैठे थे नक्सली

शनिवार की देर शाम देवगांव के जंगल-पहाड़ में पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़

करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जहां जगह-जगह खून के धब्बे मिले। पुलिस ने दावा किया है कि कई नक्सली घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button