मध्यप्रदेश

बड़ा फेरबदल: मुख्यमंत्री के सागर दौरे के बीच ही डिप्टी कलेक्टर रोहित वर्मा का तबादला कर सागर जिले का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया

भोपाल
पन्ना के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रोहित वर्मा का तबादला कर उन्हें सागर जिले का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग (कार्मिक) ने शनिवार को वर्मा की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार डा. मोहन यादव का सागर दौरा था। यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की और जन आभार यात्रा में शामिल हुए। उनके सागर दौरे के बाद रोहित वर्मा की पदस्थापना का आदेश हुआ है। बता दें कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री यादव ने जिस संभाग की बैठक ली वहां बैठक के तत्काल बाद प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभागीय समीक्षा बैठक के तहत जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून एवं व्यवस्था तथा विभिन्न विकासकार्यों के संबंध में बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button