मध्यप्रदेश

नारी शक्ति वंदन संपर्क अभियान को लेकर महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

धार
 केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार शक्ति वंदन संपर्क अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की सोमवार को आगामी कार्य योजना एवं व्यवस्था प्रभारी नियुक्त करने हेतु बैठक आयोजित की गई।
जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमनी,लोकसभा चुनाव संयोजक प्रभु राठौर,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर,अभियान संयोजक एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सौलंकी ने मार्गदर्शन करते हुए बैठक को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा विस्तारक ओम प्रकाश दय्या, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,अभियान सह प्रभारी अशोक जाट,पूर्व नपा अध्यक्ष ममता जोशी मंचासीन रहे।

जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान से मोदी जी का यह उद्देश्य है कि देश में 1 करोड़ स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना। इस नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनीय आयोजित करना । विधानसभा स्तर पर शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना तथा जिला टोली में 15 सदस्य, विधानसभा टोली में 25 सदस्य बनाना है। आगामी दिनों में मंडल स्तर पर जिले में स्वयं सहायता समूह सम्मेलन करना। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर,नगर मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा व डॉली जाधव,मोर्चा मीडिया प्रभारी श्वेता सोनी सहित मोर्चा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता दुबे व आभार सोनू ठाकुर ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button