फिल्म जगत

महेश ने स्क्वाड्रन लीडर राजन उन्नीनाथन की भूमिका निभाई है ‘फाइटर’ में

मुंबई

अभिनेता महेश शेट्टी ने फिल्म फाइटर की अपनी सह कलाकार दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित एक्शन थ्रिलर ‘फाइटर’ में महेश ने स्क्वाड्रन लीडर राजन उन्नीनाथन की भूमिका निभाई है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन के साथ दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। महेश शेट्टी ने बताया, दीपिका एक प्यारी लड़की है।

अत्यंत प्रेरक और पूर्ण हृदय से, दूसरों को विशेष महसूस कराने के लिए हमेशा से हटकर काम करने वाली। वह हमारे बॉय गैंग का हिस्सा थी और बहुत आसानी से घुल-मिल गई थी। मुझे अच्छी तरह से याद है कि वह दिन जब हम गाना शेर खुल गए की शूटिंग कर रहे थे। मैं एक नॉन डांसर होने के नाते थोड़ा डर गया था क्योंकि मैं ऋतिक और दीपिका के अलावा किसी और के साथ डांस नहीं कर रहा था, लेकिन वह मुझे एक तरफ ले गई, मुझसे बहुत जरूरी उत्साहवर्धक बातचीत की और मेरी सारी हिचकिचाहट दूर कर दी। मैं उस दिन को कभी नहीं भूलूंगा और हमेशा याद रखूंगा कि कैसे उन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस सोच के साथ आगे बढ़ाया कि मैं अच्छा कर रहा हूं और जो होगा देखा जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button