राजनीति

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

मुंबई
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु होने के बाद अब 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी, लेकिन जिस तरह से यात्रा की शुरुआत वाले दिन मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, क्या इसी तरह से यात्रा के पहुंचने तक मुंबई और महाराष्ट्र में कांग्रेस को और नुकसान होगा? मुंबई के राजनीतिक हल्कों में इस सवालों पर राजनीति गर्म है। इसकर वजह है मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा जब शिवसेना (शिंदे) में शामिल हुए तो सीएम ने कहा कि ये तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। इसके बाद से अटकलें लग रही है क्या देवड़ा की तरह कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं?

नसीम खान का नाम चर्चा में
देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बाद मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि जल्द ही शिवसेना (शिंदे) में शामिल होंगे और फिर मंत्री बनेंगे। देवड़ा के जाने के बाद जब नसीम खान के नाम पर चर्चा हुई तो नसीम खान ने पहली प्रतिक्रिया में इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और पार्टी बदलने का कोई सवाल नहीं है। मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान पूर्व में महाराष्ट्र के मंत्री रह चके हैं। वह 2009 में जब मंत्री बने थे। तब वह 1960 में राज्य के अस्तित्व में आने के बाद महाराष्ट्र के राज्य मंत्री (शहरी) बनने वाले पहले मुस्लिम थे।

सीएम ने की देवड़ा की तारीफ
मिलिंद देवड़ा के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वे काफी पढ़े-लिखे और बहुत अच्छी सौम्य छवि वाले नेता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं उनकी स्थिति को समझ सकता हूं, डेढ़ साल पहले मैं भी इसी स्थिति में था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आज मैं सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को पूरा कर रहा हूं। मेरा सपना मुंबई को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button