राजनीति

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं बचा है, हर बूथ से कांग्रेस हो रही साफ – वीडी शर्मा

खजुराहो
मध्य प्रदेश में बीजेपी बड़ा धमाका करने वाली है। इस धमाके के बाद मध्य प्रदेश के सियासत में खलबली मच जाएगी। वीडी शर्मा ने 6 अप्रैल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की ज्वाइनिंग टोली लगातार एक्टिव है। वीडी शर्मा ने कहा है कि 6 अप्रैल को 1 लाख लोग बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

दरअसल, वीडी शर्मा दमोह पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता चुनाव मैदान में उतरने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस असहाय हो गई है। दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि उनको जबरदस्ती चुनाव लड़ने भेजा जा रहा है, उनकी लड़ने की इच्छा नहीं थी। उनके ऐसे बड़े नेता जब ऐसा बोल रहे हैं तो जाहिर है कि कांग्रेस की हालत खराब है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं बचा है, हर बूथ से कांग्रेस साफ हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि 6 अप्रैल को 1 लाख लोग बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

6 अप्रैल को होगा खेल
वीडी शर्मा के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। इन 1 लाख लोगों में कितने कांग्रेस पार्टी के होंगे इसकी खुलासा नहीं हुआ है। इतना तो तय है कि इन 1 लाख लोगों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर होंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए यह बुरी खबर है। बता दें कि इसके पहले भी कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कमलनाथ के कई वफादारों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button