छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी: एक ही फंदे पर लटके मिले 2 शव…

बिलासपुर। 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई।

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

पेंड्रा की रहने वाली है 17 वर्षीय लड़की
रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मरवाही के युवक से थी दोस्ती
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। उसकी पहचान बादम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।

प्यार में नहीं मिली कामयाबी तो दे दी जान
पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आएगा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button