छत्तीसगढ़

आज प्रदेश में भारी बारिश के साथ गिर सकती है बिजली, मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर
 मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

दिनभर छाए रहे बादल, कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और किसी भी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति सामान्य से लगभग 11 फीसद बारिश कम हुई है। सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है,वहीं रायपुर में बारिश की स्थिति सामान्य से ज्यादा रही।

Related Articles

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button